Bihar: अचानक से नीतीश ने किया कैबिनेट में फेरबदल, चंद्रशेखर की शिक्षा विभाग से छुट्टी, आलोक मेहता को बड़ी जिम्मेदारी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 20, 2024, 11:02 PM IST

Bihar: भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की शिक्षा विभाग से छुट्टी कर उनका विभाग बदल दिया गया है। नीतीश कुमार ने आलोक मेहता को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिहार का नया शिक्षा मंत्री बना दिया है।

Bihar: शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दो बड़े फैसले लिए हैं। दोनों फैसले चौंकाने वाले दिख रहे। शनिवार को दिन में नीतीश कुमार ने जहां अपनी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की, जिससे ललन सिंह गायब दिखे तो वहीं शाम होते-होते मंत्रालय में ही फेर बदल कर डाला। कई विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे मंत्री चंद्रशेखर से नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग छीन लिया।

bihar minister

बिहार में नीतीश कुमार ने मंत्रीमंडल में किया फेर बदल

End of Feed