बिहार कैबिनेट विस्तार आज, इन विधायकों को आए फोन! पीएम मोदी और अमित शाह भी शपथग्रहण समारोह में रहेंगे मौजूद

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, जिसमें कई नए मंत्री शपथ लेंगे। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। गुरुवार 7 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कई नए मंत्री (bihar ministers oath) शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी हलचल है और इसे एनडीए के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण (Samrat Choudhary Bihar Cabinet Vistar) से पहले संभावित मंत्रियों को फोन आने शुरू हो गए हैं।

bihar cabinet vistar

गांधी मैदान में होगा भव्य समारोह, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद (Photo: AI Generated)

भाजपा की ओर से ये सभी मंत्री बन सकते हैं:

1. राम कृपाल यादव

2 केदार गुप्ता

3.नीतीश मिश्रा

4.मिथलेश तिवारी

5.रमा निषाद

6.विजय कुमार सिन्हा

7.दिलीप जायसवाल

8.प्रमोद चंद्रवंशी

9.लखविंदर पासवान

10.संजय टाइगर

11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र

12.नंद किशोर राम

13.रामचंद्र प्रसाद

14.अरुण शंकर प्रसाद के नाम सामने आए हैं। जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

End of Feed