'जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए...' बदलाव यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर ने जनता से कही ये बात

Bihar Elections 2025: दलाव यात्रा निकाल जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं हैं, हम बिहार में सुधार चाहते हैं। बिहार में सुधार तब होगा जब अच्छे लोग चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, चाहे वह किसी भी दल का हो। उन्होंने कहा कि जन सुराज एक ऐसा मंच है, जहां हम कह रहे हैं कि अगर किसी गलत व्यक्ति को टिकट दे दिया जाता है, तो उसे किसी भी कीमत पर वोट मत दीजिए। जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए।

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी किसी गलत आदमी को टिकट देती है तो उसे वोट मत करना। बिहार में बदलाव चाहिए, इसलिए विपक्षी दल का उम्मीदवार हमसे बेहतर है तो उसे जीताना। हमारी पार्टी बिहार की 243 सीट नहीं जीत सकती है। दरअसल, बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में बदलाव के लिए बदलाव यात्रा निकाल रहे हैं। वह रविवार को बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां जन अदालत लगाएंगे। बेगूसराय दौरे के दौरान प्रशांत किशोर बीहट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक करेंगे। लोगों के साथ वह आगामी चुनाव और पार्टी की रणनीतियों को लेकर रूबरू होंगे।

Prashant Kishor

'जन सुराज जीते या न जीते, बिहार जीतना चाहिए: प्रशांत किशोर

हम बिहार को सुधारना चाहते हैं- प्रशांत किशोर

बेगूसराय दौरे से पहले जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील की है कि अगर उनकी पार्टी की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव में किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है और जनता को लगता है कि वोट नहीं देना चाहिए, तो वोट न दें। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह हमारी पार्टी है जो कह रही है कि अगर किसी गलत आदमी को टिकट दे दिया जाता है, तो वोट नहीं देना। क्योंकि, हम बिहार को सुधारना चाहते हैं। इसीलिए, लोगों को ऐसे उम्मीदवारों का चयन करना है जो अच्छे हों। हम खुद उसके समर्थन में वोट करने की अपील करेंगे।

End of Feed