संजय राउत को राहत, पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक लेख को लेकर 'देशद्रोह' का आरोप हटाया गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2023, 03:06 PM IST

Sanjay Raut: पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले में कानूनी राय लेने के बाद पुलिस ने मामले से राजद्रोह का आरोप हटाने का फैसला किया। भाजपा नेता की शिकायत के बाद पुलिस ने संजय राउत के खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज किया था।

Sanjay Raut: महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर पार्टी के नेता संजय राउत के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह का आरोप हटा लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। संजय राउत 'सामना' के कार्यकारी संपादक हैं। अधिकारी ने कहा कि पुलिस द्वारा कानूनी राय लेने और परामर्श करने के बाद राउत के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटा दिया गया।

Sanjay Raut

संजय राउत

यवतमाल जिले की पुलिस ने 11 दिसंबर को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य को 'सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम 'रोक ठोक' में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया था। यवतमाल के उमरखेड़ पुलिस थाने में राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (ए), धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया।

End of Feed