राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘चोरों का सरदार’ टिप्पणी वाले मानहानि केस में ट्रायल पर रोक

Rahul Gandhi News: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। राफेल टिप्पणी मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगा दी है।

Rahul Gandhi News: सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को राहत दी है। कोर्ट ने मामले में निचली अदालत में चल रही ट्रायल की कार्यवाही पर फिलहाल रोक लगा दी है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की बेंच ने राहुल गांधी की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते में जवाब मांगा है। राहुल गांधी की तरफ से सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी पेश हुए।

rahul gandhi (16)

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत (फोटो- rahulgandhi)

क्या है मामला?

यह मामला 2018 में राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘कमांडर-इन-थीफ’ और ‘चोरों के सरदार’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। बीजेपी कार्यकर्ता महेश श्रीश्रीमल ने इन टिप्पणियों को लेकर मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि इन बयानों से प्रधानमंत्री के साथ-साथ बीजेपी और उसके सदस्यों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

End of Feed