SIR in UP: उत्तरप्रदेश में SIR से जुडी बड़ी खबर सामने आई, SIR के लिए 2 सप्ताह की अवधि बढ़ सकती है, बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द 2 सप्ताह की समय सीमा बढ़ाने का ऐलान कर सकता है। उत्तर प्रदेश के CEO नवदीप रिणवा नें 2 सप्ताह के समय के लिए आवेदन किया था। अभी 2 करोड़ 91 लाख वोटर्स के SIR फॉर्म नहीं मिले है जिसकी वजह से ऐसा हो सकता है।
यूपी में 'एसआईआर' के लिए बढ़ सकता है 2 हफ्ते का समय (प्रतीकात्मक फोटो: canva)
सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की समय सीमा 14 दिन और बढ़ना तय माना जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक उन्होंने 25 दिसंबर तक का समय मांगा है। पहले वोटर वेरिफिकेशन का काम 11 दिसंबर तक था।
बताते हैं कि बीएलओ (BLO) की ओर से करीब 2 करोड़ 91 लाख वोटर्स के गणना फॉर्म इकट्ठा न हो पाने की रिपोर्ट दी गई है। इसे देखते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव आयोग से SIR के लिए और समय देने का अनुरोध करने का फैसला किया था।
गणना फॉर्म भरने की तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की गई थी
इससे पहले 30 नवंबर को गणना फॉर्म भरने की तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर की गई थी। उत्तर प्रदेश में करीब 15.44 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुरोध को देखते हुए दो सप्ताह का समय और दिया जा सकता है ऐसा कहा जा रहा है।
