हमने विकास और पर्यावरण के बीच साधा संतुलन, आखिरी व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य, IEC 2023 में बोले भूपेंद्र यादव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2023, 03:24 PM IST

क्या बड़े पैमाने पर विकास के कारण सरकार ने पर्यावरण के मुद्दे से समझौता किया है, इस सवाल पर पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सरकार का पक्ष सामने रखा।

India Economic Conclave: इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव विकास बनाम पर्यावरण के अहम सवालों से दो-चार हुए। चाहे बात मुंबई के आरे शेड की हो या चारधाम यात्रा के लिए सड़क बनाने की, जंगल और पर्यावरण का मुद्दा उनके सामने रखा गया। क्या बड़े पैमाने पर विकास के कारण सरकार ने पर्यावरण के मुद्दे से समझौता किया है, इस सवाल पर उन्होंने सरकार का पक्ष सामने रखा।

भूपेंद्र यादव ने कहा, आप दिल्ली से नोएडा की तरफ जाते होंगे। पहले जब हम सुप्रीम कोर्ट से होते हुए प्रगति मैदान की ओर जाते थे, कितने घंटे का जाम लगता था, एक-दो साल तो हम लोगों को दिक्कत हुई। फिर अंडरपास बन गया। आप टीवी की रिपोर्ट देख लें कि कितना कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है, कितना प्रदूषण कम हुआ है। कितनी गाड़ियां रुकती थीं, पीक टाइम पर कितना जाम लगता था, आज जब आप निकलते हैं तो कहते हैं कि नोएडा जाने में बड़ा सुकून है।

End of Feed