Bharat Jodo Yatra के दौरान 'काले' हो गए राहुल गांधी! बोले- मां ने भेजी है सनस्क्रीन पर...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 05:33 PM IST

Bharat Jodo Yatra: बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा के 42 दिन पूरे हो चुके हैं। राहुल गांधी का यह मार्च अभी आंध्र प्रदेश में चल रहा है। इससे पहले ये यात्रा तमिलनाडु से शुरू हुई थी, जिसके बाद केरल, कर्नाटक होते हुए यह यात्रा आंध्र प्रदेश पहुंची है। जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी पद यात्रा कर रहे हैं।

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल दक्षिण भारत के राज्यों में चल रही है। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं और इन दिनों आंध्र प्रदेश में हैं। इसी दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता उनसे काले होने के बारे में पूछ रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी कह रहे हैं कि उनकी मां यानि कि सोनिया गांधी ने सनस्क्रीन क्रीम भेजे हैं, लेकिन वो लगाते नहीं हैं।

rahul gandhi

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी

वीडियो यात्रा के 40वें दिन की बताई जा रही है। तब भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी पहुंची थी। इसी दिन राहुल गांधी ने साथ चलने वाले यात्रियों के साथ मजेदार बातचीत की। जब उनसे पूछा गया कि वह किस सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- "मां ने मुझे एक सनस्क्रीन भेजा है, लेकिन मैं उसका इस्तेमाल नहीं करता हूं।"

End of Feed