Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अपने फुल कलेवर पर है और रोज ही वहां से कोई ना कोई रंग सामने आ रहा है, आज यात्रा में केवल महिलाएं चल रही हैं। इसे 'नारी शक्ति पदयात्रा' नाम दिया गया है, आज यात्रा में आज भारी संख्या में आसपास के जिलों की महिलाएं (women in Bharat Jodo Yatra) शामिल हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथ देने बहन प्रियंका गांधी और भांजी मिराया भी पहुंची
राहुल गांधी की अगुवाई में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 96वां दिन है। वहीं Bharat Jodo Yatra के दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में प्रियंका तेजी के साथ दौड़ती हुईं दिख रही हैं।
कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं ये देखकर कार्यकर्ताओं को जोश देखने लायक था और वो भी पूरे जोश में प्रियंका का साथ देते दिखे।
आज #BharatJodoYatra को महिलाशक्ति की शक्ति मिली..महिलाशक्ति ने अग्रणी होकर महिला सशक्तिकरण की आवाज़ को बुलंद कर क… t.co/pjXE83EiCx
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
यात्रा में मिराया मां प्रियंका, पिता रॉबर्ट वाड्रा और मामा राहुल गांधी के साथ नजर आईं गौर हो कि राबर्ट और प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं मियारा छोटी हैं जबकि बेटा रेहान बड़ा है।
महिलाओं की तरक्की से ही, देश की तरक्की संभव है। महिला सशक्तिकरण के संदेश व संकल्प के साथ आज की #BharatJodoYatra t.co/bwdLu7JTl3
— ANI (@ANI) Dec 12, 2022
प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की
'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान के बूंदी जिले से पार्टी की सोमवार को एक बार फिर शुरू हुई राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में उनकी बहन एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की।
फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' पूरी होगी
'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई और अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा तेलंगाना सहित पांच दक्षिणी राज्यों और महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश से होकर गुजर चुकी है फरवरी की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में यह यात्रा पूरी होगी।
