'सभी को दीपावली की असीम शुभकामनाएं' पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए लिखा, "देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।"

PM Modi Diwali Wishes: देशभर में आज प्रकाश का पर्व दीपावली धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए लिखा, "देशभर के अपने परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।"

Diwali wishes Modi

पीएम मोदी ने दी दिवाली की बधाई

इस पावन अवसर पर देशभर के बाजारों में चहल-पहल है और लोग अपने घरों को दीयों व रोशनी से सजा रहे हैं। राष्ट्रपति समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी जनता को सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

End of Feed