'विकसित भारत 2047 की बुनियाद होंगे संवैधानिक मूल्य', उपराष्ट्रपति ने युवाओं से की जागरूक नागरिक बनने की अपील

बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित पांचवें संविधान सप्ताह के उद्घाटन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि इसका आयोजन संवैधानिक मूल्यों, संवैधानिक शासन और सतत विकास के बीच संबंधों पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है।

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने युवाओं से लोकतंत्र में जागरूक एवं जिम्मेदार भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में युवाओं के लिए तर्कपूर्ण संवाद, आलोचनात्मक सोच और संवैधानिक मूल्यों को समझना बेहद जरूरी है। युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ रचनात्मक तरीके से जुड़ना चाहिए और सार्वजनिक विमर्श में अपनी सार्थक भूमिका निभानी चाहिए। यह बात उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को पांचवें संविधान सप्ताह-2026 के उद्घाटन समारोह में कही।

VICE PRESIDENT OF INDIA Shri C P Radhakrishnan

बेनेट यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित पांचवें संविधान सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भारत के उप राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

बेनेट यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ के सेंटर फॉर कॉन्स्टिट्यूशनल लॉ एंड ह्यूमन राइट्स की ओर से संविधान सप्ताह (कॉन्स्टिट्यूशन वीक 5.0) के पांचवें संस्करण का आयोजन 20 से 26 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।

End of Feed