Bengaluru Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ पर पीएम मोदी, खरगे और राहुल ने जताया दुख, हादसे में हुई 11 लोगों की मौत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य बीके हरिप्रसाद ने पुष्टि की कि भगदड़ के दौरान 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बेंगलुरू में आरसीबी क्रिकेट टीम की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं सहित 11 से अधिक लोगों की मौत की घटना बेहद चौंकाने वाली और खेदजनक है।

Bengaluru Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऐतिहासिक आईपीएल 2025 खिताब जीत के जश्न के दौरान हुई दुखद भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस घटना पर गहरा दुख जताया और इसे हृदय विदारक बताया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पीएमओ ने एक्स पर कहा, बेंगलुरु में हुई दुर्घटना पूरी तरह से हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे शीघ्र स्वस्थ हों: पीएम नरेंद्र मोदी।

Bengaluru stampede

बेंगलुरु भगदड़ पर पीएम मोदी और खरगे-राहुल ने जताया शोक

बीके हरिप्रसाद बोले, 11 की मौत हुई

घटना के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य बीके हरिप्रसाद ने पुष्टि की कि भगदड़ के दौरान 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बेंगलुरू में आरसीबी क्रिकेट टीम की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं सहित 11 से अधिक लोगों की मौत की घटना बेहद चौंकाने वाली और खेदजनक है। भगदड़ में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है और सरकार को उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

End of Feed