बेंगलुरू भगदड़: डीसीपी ने पत्र लिखकर चेताया था, आरसीबी के जश्न से पहले गिनाई थीं कई कमियां

DCP गौड़ा ने नोट में लिखा था कि विधानसभा में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के इकट्ठा होने और सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण भीड़ को प्रबंधित करना एक बड़ी चुनौती होगी।

Karnataka RCB Event Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सम्मान समारोह के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के तीन दिन बाद एक नया खुलासा हुआ है। एक आधिकारिक पत्र से पता चला है कि पुलिस ने जोखिमों के बारे में पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी। घटना के दिन यानी 4 जून को पुलिस उपायुक्त (विधानसभा सुरक्षा) एम.एन. करिबासवना गौड़ा द्वारा एक पत्र में भीड़ प्रबंधन और स्टाफ की कमी के बारे में गंभीर चिंता जताई गई थी। यह पत्र कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव जी. सत्यवती और अन्य शीर्ष अधिकारियों को लिखा गया था।

Bengaluru Stampede

बेंगलुरु में मची भगदड़ में 11 लोगों की चली गई थी जान

डीसीपी ने पत्र लिखकर चेताया था

गौड़ा ने नोट में लिखा, विधानसभा में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के इकट्ठा होने और सुरक्षा कर्मियों की कमी के कारण भीड़ को प्रबंधित करना एक बड़ी चुनौती होगी। आरसीबी क्रिकेट टीम के देशभर में प्रशंसक हैं और चेतावनी दी कि विधान सौधा में कार्यक्रम आयोजित करने से लाखों प्रशंसक आएंगे। उन्होंने कहा कि विधान सौधा सुरक्षा प्रभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण यह बड़ी चुनौती होगी।

End of Feed