बेंगलुरु में SIR के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन: CJP को सपोर्ट करने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- Gyanesh, it’s done bro

Dhruv Rathee Bengaluru Protest Prakash Raj: बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में CJP का SIR के विरोध में 'जनता की अदालत' और 'चप्पल प्रदर्शन' आज। इसमें यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज शामिल होंगे।

Bengaluru CJP Anti SIR Protest: बेंगलुरु का ऐतिहासिक फ्रीडम पार्क 8 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के विरोध का मुख्य केंद्र बन गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में आज यानी गुरुवार को 'जनता की अदालत' (People's Tribunal) और 'चप्पल प्रदर्शन' आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से पीड़ित नागरिकों, छात्र संगठनों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि SIR से पीड़ित लोगों को इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया जा रहा है। इस जनआंदोलन को तब और बड़ा बल मिला जब जाने-माने अभिनेता व सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज और प्रसिद्ध यूट्यूबर ध्रुव राठी भी इसमें शामिल होने के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं। ध्रुव राठी पहली बार बेंगलुरु में किसी जमीनी विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हो रहे हैं।

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन: CJP को सपोर्ट करने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- Gyanesh, it’s done bro

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन: CJP को सपोर्ट करने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी, कहा- Gyanesh, it’s done bro

'जनता की अदालत' में पीड़ितों की आपबीती सुनी जाएगी। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के विभिन्न जिलों से आए उन मतदाताओं की आपबीती सुनी व सुनाई जाएगी, जिनके नाम SIR अभियान के तहत कथित रूप से मतदाता सूची (Voter List) से हटा दिए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रंका और प्रवक्ता सौरव दास की देखरेख में किया जाएगा। मंच पर वामपंथी छात्र नेता आइशे घोष और नेहा बोरा समेत कई युवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

End of Feed