पश्चिम बंगाल SIR विवाद: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा अपीलीय ट्रिब्यूनल, 38.3 लाख अपीलों में से 37 लाख अभी भी लंबित

Bengal Voter List Revision Appellate Tribunal: पश्चिम बंगाल में स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) से जुड़ी 38.3 लाख अपीलों के निपटारे के लिए चुनाव आयोग ने SC से राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर अपीलीय ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव दिया।

Bengal SIR Supreme Court ECI Proposal: पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग ने अपीलों के जल्द निपटारे के लिए अधिक अपीलीय ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव दिया है। कोर्ट में दिए गए हलफनामे में आयोग ने कहा है कि राज्य में मौजूदा ट्रिब्यूनलों की संख्या बढ़ाकर पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के बराबर की जा सकती है। आयोग के मुताबिक इससे लंबित अपीलों का तेजी से निपटारा हो सकेगा।

Bengal SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा ट्रिब्यूनल, हर लोकसभा सीट पर एक ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव

Bengal SIR: चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगे ज्यादा ट्रिब्यूनल, हर लोकसभा सीट पर एक ट्रिब्यूनल बनाने का प्रस्ताव

38.3 लाख अपीलें, 37 लाख से ज्यादा अभी लंबित

ECI के मुताबिक SIR से जुड़े मामलों में कुल करीब 38.3 लाख अपीलें दाखिल हुई हैं। आयोग के हलफनामे में 16 सितंबर तक 1,26,194 अपीलों के निपटारे की बात कही गई है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में अपीलें अभी भी लंबित हैं। इससे पहले दाखिल हलफनामे में 38,20,683 अपीलों में से 1,02,231 के निपटारे और 37,18,452 के लंबित होने का आंकड़ा दिया गया था।

End of Feed