क्या TMC का कांग्रेस में होगा विलय? कल्याण बनर्जी ने कर दिया साफ, अभिषेक बनर्जी को बताया बेटा जैसा

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपनी ही पार्टी के 19 सांसदों पर भाजपा के संपर्क में होने और नाटक करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर भी टिप्पणी की।

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय जबरदस्त हलचल मची हुई है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानों के तीर तेजी से चल रहे हैं। एक तरफ जहां टीएमसी के अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ दल को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) ने अपनी ही पार्टी के सांसदों पर निशाना साधकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी थी।

Kalyan Banerjee (1)

बंगाल राजनीति में उबाल: टीएमसी में आंतरिक कलह आई सामने

लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर मतभेदों की अटकलों के बीच पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने अपने पहले के तेवर नरम कर लिए हैं। ममता बनर्जी को उनके और अभिषेक बनर्जी के बीच चुनने का अल्टीमेटम देने के बाद अब उन्होंने अभिषेक को अपना 'बेटा' बताया है। शनिवार को एएनआई से बातचीत में कल्याण बनर्जी ने कहा, "अभिषेक मेरे बेटे की तरह हैं। बेटे से गलती हो जाए तो उसे माफ करना पिता का कर्तव्य होता है।" उन्होंने देश में लोकतंत्र पर खतरा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कभी विपक्ष को पूरी तरह खत्म करने जैसी स्थिति नहीं रही और बदले की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

End of Feed