भांगर विस्फोट मामले के मुख्य साजिशकर्ता हैं पूर्व विधायक शौकत मोल्ला! कोर्ट ने 14 दिन की NIA हिरासत में भेजा

Bhangar Blast Case: एनआईए की एक विशेष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को भांगर बम विस्फोट मामले में जांच एजेंसी की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया।

Bhangar Blast Case: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक विशेष अदालत ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को भांगर बम विस्फोट मामले में जांच एजेंसी की 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। एनआईए ने अदालत में मोल्ला को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हुए विस्फोट का ''मुख्य साजिशकर्ता'' बताया।

Saokat Molla

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बामुनिया गांव में 19 मार्च को हुए बम विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई थी और कुछ अन्य घायल हो गए थे। उस स्थान पर कथित तौर पर बम बनाए जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने मोल्ला को 19 जून तक एनआईए की हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया।

End of Feed