बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, कब और कहां होगा शपथग्रहण समारोह? यहां देखें सभी अपडेट्स

Suvendu Adhikari Swearing-In Ceremony: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया।

  • Suvendu Adhikari Swearing-In Ceremony: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान किया।
  • कब और कहां होगा शपथ ग्रहण समारोह

  • Suvendu Adhikari Oath Ceremony

    बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी

    भाजपा ने विधायक दल के नेता का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ ही शपथग्रहण समारोह को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी बतौर मुख्यमंत्री 9 मई दिन शनिवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि शपथग्रहण समारोह 9 मई को सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

  • शाह ने सुवेंदु को पहनाई 'कमल' की माला

  • भाजपा ने अमित शाह को पर्यवेक्षक बनाकर बंगाल भेजा था और जब वह विधायक दल की बैठक में शामिल हुए और विधायकों की राय लेनी चाही तो वहां पर सभी ने एक नाम का प्रस्ताव दिया। शाह ने बताया कि सभी ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव दिया, इसलिए मैं विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं। इसके तत्काल बाद अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को 'कमल' की माला पहनाई।

  • 'हिंसा और धमकियों की हुईं कई घटनाएं'

  • सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करने के बाद अमित शाह ने सभी को बधाई दी, जिनमें सुवेंदु अधिकारी भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकियों की कई घटनाएं हुई हैं, लेकिन बंगाल चुनाव में लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, ''पश्चिम बंगाल के विकास के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। बंगाल चुनाव में मिली जीत बेहद महत्वपूर्ण है; इस प्रचंड जनादेश के साथ हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।''

  • सनद रहे कि टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के पूर्व करीबी सहयोगी सुवेंदु अधिकारी दिसंबर 2020 में भाजपा में शामिल हो गए थे। अधिकारी बंगाल में भाजपा के अभियान के केंद्रीय चेहरे के रूप में उभरे और राज्य भर में इसके संगठनात्मक आधार का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • राज्य में 2021 के विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम की हाई प्रोफाइल सीट पर बनर्जी को हराने के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा। 2026 में, उन्होंने बनर्जी को फिर से हराया और इस बार उनके गढ़ भवानीपुर में।
  • End of Feed