'दीदी कभी-कभी श्री राम भी बोला करो, वोट सिर्फ इंशाअल्लाह के हाथों में...', झारग्राम में CM ममता पर बरसे हिमंता सरमा

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने झारग्राम में जनसभा के दौरान ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपने भाषणों में ‘जय श्री राम’ भी बोलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी वोट बैंक की राजनीति के चलते ऐसा नहीं करतीं। वहीं राज्य की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान होना है, पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल को, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव में पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल को होनी है। इससे पहले बीजेपी के नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने झारग्राम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

bengal election

सीएम हिमंता सरमा ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना। PTI

झारग्राम में चुनावी प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, “दीदी कभी-कभी ‘श्री राम’ का जाप भी किया करो। ‘इंशाअल्लाह’ भी कहा है, ‘खुदा हाफिज’ भी कहा है, लेकिन ‘जय जय श्री राम’ भी तो होना चाहिए; मगर दीदी के मुंह से आप ‘जय श्री राम’ कभी नहीं सुनेंगे।”

End of Feed