Bomb Threat: हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Begumpet Airport Bomb Threat: हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार, धमकी के बाद हवाई अड्डे परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। बेगमपेट के सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि बेगमपेट हवाई अड्डे को आज सुबह बम की धमकी वाला मेल मिला।

Begumpet Airport Bomb Threat: हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह बम की धमकी मिली। जानकारी के अनुसार, धमकी के बाद हवाई अड्डे परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। बेगमपेट के सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि बेगमपेट हवाई अड्डे को आज सुबह बम की धमकी वाला मेल मिला। हम वर्तमान में बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे और उसके परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी। अधिकारियों ने बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाली टीमों की मदद से व्यापक जांच शुरू की। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यह घटना भारत में हवाई अड्डों और उड़ानों में बम की धमकी मिलने के कुछ ही दिनों बाद हुई है। 15 जून को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद जा रहे लुफ्थांसा के एक विमान (LH752) को बीच उड़ान में ही वापस लौटना पड़ा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा मेल शाम 6:01 बजे भारतीय समयानुसार आया और दावा किया गया कि विमान को निशाना बनाया जा रहा है। बम की धमकी आकलन समिति ने एहतियात के तौर पर विमान को फ्रैंकफर्ट वापस लौटने की सलाह दी।

End of Feed