बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार के निर्विरोध जीतने की उम्मीदों को कांग्रेस का झटका;आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार

अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में नया रोमांच आ गया है। जहां अभी तक कहा जा रहा था कि यहां से दिवंगत नेता की पत्नी सुनेत्रा निर्विरोध जीत सकती हैं, वहीं अब कांग्रेस ने यहां से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है।

महाराष्ट्र की बारामती विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव दिलचस्प हो गया है। अभी तक माना जा रहा था कि इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में सुनेत्रा पवार निर्विरोध विजयी हो जाएंगी, लेकिन जैसा कि कांग्रेस ने उपचुनाव में अधिवक्ता आकाश विजयराव मोरे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। ये सीट महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के कारण खाली हुई है।

Sunetra Pawar

सुनेत्रा पवार

कौन हैं आकाश मोरे

आकाश मोरे महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं। उनके पिता, विजयराव मोरे, महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के सदस्य थे। वे धनगर समुदाय से आते हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि वे सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, वर्तमान में राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार भी सोमवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

End of Feed