Bangalore Bandh, 26 September 2023: हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी, भाजपा ने किया विरोध; बेंगलुरु बंद का दिखा मिला-जुला असर
कुमारस्वामी ने कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की
जिन कार्यकर्ताओं और किसानों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। बिना और समय बर्बाद किए तमिलनाडु को पानी छोड़ना बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के लोग स्पष्ट रूप से समझ गए हैं कि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार के साथ कांग्रेस पार्टी के बीच मौन सहमति के कारण ही राज्य कावेरी संकट से गुजर रहा है। कुमारस्वामी ने सवाल किया कि यदि कांग्रेस नेता सभी नियमों का उल्लंघन करते हुए कोविड महामारी के चरम पर मेकेदातु परियोजना की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल सकते हैं, तो क्या कर्नाटक के लोग कावेरी नदी के लिए विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते, जो उनकी जीवन रेखा है? देर रात बंद का आह्वान करने वाले प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी कांग्रेस सरकार की नीचता की पराकाष्ठा है। कुमारस्वामी ने यह भी घोषणा की कि वह कावेरी बंद को पूरा समर्थन दे रहे हैं। विरोध शांतिपूर्ण हो और बंद सफल हो। जद (एस) कार्यकर्ता भी बंद में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर भड़के कुमारस्वामी
कावेरी विवाद पर आंदोलन कर रहे लोगों की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्हें तमिलनाडु में द्रमुक सरकार की बी-टीम बताया। एचडी कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बात करते हुए तमिलनाडु को कावेरी का पानी छोड़े जाने की निंदा करते हुए राज्य में विरोध प्रदर्शन कर रहे संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए कांग्रेस सरकार की आलोचना की। कुमारस्वामी ने पूछा, "क्या यह कर्नाटक के लोगों की सरकार है, या तमिलनाडु द्रमुक सरकार और मुख्यमंत्री एमके. स्टालिन के लिए काम कर रही है? कर्नाटक के लोगों ने किसे वोट दिया?"कर्नाटक बंद का दोपहर तक मिला-जुला असर
तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी जल विवाद को लेकर 26 सितंबर को कन्नड़ समर्थक संगठनों और किसानों द्वारा बुलाए गए बंद पर बेंगलुरु में दोपहर तक मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई। सड़कों पर भीड़ थोड़ी कम नजर आई और कई दुकानें भी बंद रहीं।किसानों का 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन
कारोवी जल बंटवारे के मुद्दे को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर में किसानों ने 'रेल रोको' विरोध प्रदर्शन किया।कर्नाटक ने पानी देने से किया इंकार
आज कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) की 87वीं बैठक में, कर्नाटक ने कहा कि वह अपने जलाशयों से कोई भी पानी छोड़ने या अंतरराज्यीय सीमा बिलिगुंडलू पर बनाए रखने के लिए अपने जलाशयों से किसी भी प्रवाह में योगदान करने की स्थिति में नहीं है। जबकि तमिलनाडु ने बैठक में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में सीडब्ल्यूआरएस से 12,500 क्यूसेक पानी छोड़ने का आग्रह किया है।बेंगलुरु के बाद अब 29 सितंबर को कर्नाटक बंद
तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसानों और कन्नड़ संगठनों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच इस सप्ताह में दो बंद का आह्वान किया गया है। पहला मंगलवार को बेंगलुरु बंद है, जिसके चलते लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आई। वहीं दूसरे बंद की घोषणा 29 सितंबर को की गई है। कन्नड़ समर्थक समूहों ने 29 सितंबर को राज्यव्यापी हड़ताल की योजना बनाई है। कन्नड़ कार्यकर्ता वतल नागराज के नेतृत्व वाले ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ के बैनर तले 29 सितंबर को कर्नाटक बंद की घोषणा की गई। इस बंद का कई समूहों ने समर्थन किया है।बंद को भाजपा व जेडीएस का समर्थन
तमिलनाडु के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसानों और कन्नड़ संगठनों द्वारा मंगलवार को आहूत ‘बेंगलुरु बंद’ को आंशिक प्रतिक्रिया मिली और अधिकतर सार्वजनिक सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हुईं, लेकिन लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम नजर आई। इस बंद को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल-सेक्युलर (जद-एस) ने समर्थन दिया है।शाम छह बजे तक प्रभावी रहेगा बंद
बंद शाम 6 बजे तक रहेगा। निजी परिवहन के कुल 37 संगठनों और नागरिक एजेंसियों, सरकारी निगमों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों सहित 95 अन्य संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है।20 प्रदर्शनकारी हिरासत में
तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के खिलाफ विरोध मार्च निकालने का प्रयास करने पर कर्नाटक पुलिस ने मंगलवार सुबह यहां 20 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। उन पर धारा 144 के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है।आम आदमी पार्टी ने बोला हमला
आम आदमी पार्टी की कर्नाटक इकाई ने सोमवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर किसान समूहों और कई समर्थक कन्नड़ संगठनों द्वारा 26 सितंबर को बुलाए गए बेंगलुरु बंद की अनुमति नहीं देकर राज्य के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। आप राज्य मीडिया के जगदीश वी सदाम ने कहा, राज्य सरकार ने अंतिम समय में बेंगलुरु बंद की अनुमति देने से इनकार करके राज्य के लोगों को धोखा दिया है। यह दुखद है कि सरकार ने हमारे लोगों के पीने के पानी और जीवन के लिए लड़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।बेंगलुरू बंद का दिखा आंशिक असर
किसानों और कन्नड़ संगठनों द्वारा बुलाए गए बेंगलुरू बंद का आंशिक असर दिख रहा है। अधिकतर सेवाएं सामान्य रूप से काम कर ही हैं। हालांकि, बंद के चलते कम लोग ही घर से बाहर निकले हैं।Bangalore Bandh LIVE: बेंगलुरू में पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित
बेंगलुरू बंद के आह्वान के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी समस्या हो रही है। ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है। ऐसे में लोग बस सेवा पर ही निर्भर हैं।Bangalore Bandh LIVE: किसानों का प्रदर्शन जारी
कर्नाटक के बेंगलुरु में किसानों ने तमिलनाडु को कावेरी जल छोड़े जाने को लेकर अपना विरोध जारी रखा है। किसान सड़क पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।कई जगहों पर बस सेवा भी प्रभावित
कावेरी जल मुद्दे को लेकर बेंगलुरु में बुलाए गए 'बंद' के बीच तमिलनाडु से कर्नाटक की ओर जाने वाली बस सेवाएं बाधित हैं। तमिलनाडु की कई बसों को राज्य के कृष्णागिरी जिले के ज़ुज़ुवाडी में रोका जा रहा है।Bangalore Bandh LIVE: एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी
बेंगलुरू में बंद के आह्वान पर एयरलाइंस ने भी यात्रियों के लिए एडवाजरी जारी की है। यात्रियों को ढाई घंटे पहले बेंगलुरू एयरपोर्ट पर पहुंचने को लिए कहा गया है।Bangalore Bandh LIVE: स्कूल-कॉलेजों में की गई छुट्टी
कावेरी जल विवाद को लेकर बेंगलुरू बंद के आह्वान पर पूरे बेंगलुरू के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह आदेश बेंगलुरू के डीएम की ओर से जारी किया गया है।Bangalore Bandh LIVE: बेंगलुरू में धारा 144 लागू
विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद के चलते बेंगलुरू में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि एक स्थान पर पांच लोगों के खड़े होने की अनुमति नहीं है।INDIA ब्लॉक आज भी करेगा विरोध मार्च, राष्ट्रपति से मिलने जा सकते हैं विपक्ष के ये 10 नेता, जवाब का इंतजार
'धन्यवाद राहुल, यह सचमुच में परेशान करने वाला है', एलन मस्क ने राहुल गांधी को किस बात के लिए कहा 'थैंक्यू'
आज की ताजा खबर 09 अक्टूबर 2026: 6 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग, रियाद जाने वाली 330 से ज्यादा उड़ानें रद्द
ना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
© 2026 Times Horizon Private Limited
