'बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे' कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऐसा क्यों कहा?

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 07:55 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से जब पूछा गया कि पीएम का चेहरा कौन होगा, राहुल गांधी या आप। तब उन्होंने कहा कि बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के अध्यक्ष पद (Congress President candidate) के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) से जब पूछा गया कि लोकसभा चुनाव 2024 पीएम का चेहरा कौन होगा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) या आप। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक कहावत है 'बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे'। उन्होंने कहा कि पहले अध्यक्ष का चुनाव को खत्म होने दो और मुझे अध्यक्ष बनने दो, फिर हम देखेंगे।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी से लड़ना हमारी पार्टी के सामने सबसे महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने केंद्र में सरकार का नेतृत्व करने वाले भगवा संगठन पर संविधान को नष्ट' करने और स्वायत्त निकायों को 'कमजोर' करने का आरोप लगाया। खड़गे ने कहा कि वह सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करते हैं और अगर मैं अध्यक्ष चुने जाता हूं, तो संगठनात्मक मामलों पर पार्टी नेताओं सोनिया गांधी के साथ-साथ राहुल गांधी से भी परामर्श करेंगे। यह पूछे जाने पर कि अगर वह पार्टी प्रमुख के रूप में चुने जाते हैं तो कांग्रेस का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा, उन्होंने सीधे जवाब देने से परहेज किया और अपने गृह राज्य कर्नाटक में लोकप्रिय एक कहावत का हवाला देते हुए कहा कि 'बकरीद में बचेंगे तो मुहर्रम में नाचेंगे'। मैं यहां संगठनात्मक चुनाव के लिए हूं। हम इन सभी चीजों को बाद में देखेंगे।

End of Feed