Dhirendra Shastri News: इन दिनों बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री काफी चर्चा में हैं। हिंदू राष्ट्र पर दिए गए उनके बयान ने देश में एक नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया से लेकर न्यूज प्लेटफॉर्मों पर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इन सबके बीच टाइम्स नाउ नवभारत धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम पहुंचा। बागेश्वर धाम में टाइम्स नाउ नवभारत के सुशांत सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री से खास बातचीत की है। अपने रहने के स्थान, शादी, भगवान और माता-पिता की सेवा के बारे में बागेश्वर धाम के महाराज ने बेबाकी से जवाब दिया है।
धीरेंद्र शास्त्री का कमरा देख चौंक जाएंगे आप, बाबा बागेश्वर ने बताया कैसी होगी उनकी अर्धांगिनी
- Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 7, 2023, 12:44 PM IST
Dhirendra Shastri News: बागेश्वर धाम के जिस छोटी जगह में जहां धीरेंद्र शास्त्री रहते हैं, उसे देखकर आप चौंक जाएंगे। एक संकीर्ण सा गलियारा धीरेंद्र शास्त्री के कमरे तक ले आता है। एक कमरा बाहर से आने वाले संत-महात्माओं के लिए हैं जहां पर वे धर्म-आध्यात्म पर चर्चा करते हैं। इससे जुड़े दूसरे कमरे में धीरेंद्र शास्त्री रहते हैं।
End of Feed
