अब क्या करेंगे केजरीवाल? ईडी ने किया उस शख्स को गिरफ्तार, जिसने संभाली थी गोवा में AAP की कमान!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 11:18 PM IST

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी की यह 17वीं गिरफ्तारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस मामले में पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उनके पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं। अब इसी मामले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार जिस शख्स को ईडी ने गिरफ्तार किया है, वो गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आप के मैनेजमेंट में शामिल था। उसी के पास कमान थी।

arvind kejriwal ed

दिल्ली शराब नीति घोटाले में ईडी ने किया एक और शख्स को गिरफ्तार

End of Feed