आजम खान ने किया 'सरप्राइज', बेटे अब्दुल्ला के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे लखनऊ-Video

Azam Khan met Akhilesh Yadav: आजम खान ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम भी साथ थे।

Azam Khan met Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने शुक्रवार को लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की और कहा कि पार्टी अध्यक्ष के साथ उनकी मुलाकात का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में न्याय और राजनीतिक बदलाव की जरूरत और दृढ़ता का संदेश देना था।खान ने अखिलेश से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, 'कभी-कभी, आप सभी (मीडिया) का बनाया गया माहौल हमें या तो विरोध में या समर्थन में बोलने के लिए मजबूर करता है। हमारी मुलाकात का असली मकसद यह दिखाना था कि तमाम जुल्म और ऐतिहासिक अन्याय के बावजूद आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं जिनका सब्र पत्थर या पहाड़ से भी ज्यादा मजबूत है।'

azam Akhilesh meeting

आजम खान और अखिलेश यादव (फाइल फोटो: canva)

अपने बेटे एवं पूर्व विधायक अब्दुल्लाह आजम के साथ सपा प्रमुख से मिलने पहुंचे खान ने कहा कि वह अपने परिवार, सहयोगियों और शहर के साथ हुई नाइंसाफ की दास्तानें अपने साथ लेकर आए हैं।उन्होंने कहा, 'हमारे कई लोग अभी भी जेलों में हैं। जब हम मिलते हैं तो हम एक-दूसरे को उस दर्दनाक दौर की याद दिलाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियां याद रखें कि एक बार ऐसी नाइंसाफी हुई थी।'

End of Feed