'एक और परत खुली...', राम मंदिर चंदा विवाद पर सपा मुखिया का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- अब जांच नहीं, मामला दबाने का होगा खेला

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित वित्तीय अनियमितताओं और फंड गायब होने के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है, वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इसे आस्था पर 'डकैती' करार दिया है।

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या में राम मंदिर के लिए आए चंदे में कथित हेराफेरी का मामला अब एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल चुका है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि इस मामले की एक और परत खुल गई है।

ram mandir chanda chori

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला

उन्होंने आशंका जताई कि जैसे-जैसे भाजपा और उनके करीबियों के 'महापापों' के पन्ने खुलेंगे, वैसे-वैसे जांच के नाम पर मामले को दबाने और रफा-दफा करने का खेल और तेज हो जाएगा।

End of Feed