Turkey को बड़ा झटका! भारत ने तुर्की की कंपनी Celebi एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया का सिक्योरिटी क्लीयरेंस किया कैंसिल

Turkish Firm Celebi Aviation: सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया, नौ हवाई अड्डों - मुंबई, दिल्ली, कोचीन, कन्नूर, बैंगलोर, हैदराबाद, गोवा , अहमदाबाद और चेन्नई पर सेवाएं प्रदान करता है।

भारत सरकार ने तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन (Turkish Firm Celebi Aviation) की सुरक्षा मंजूरी (Security Clearance) रद्द कर दी है, क्योंकि अंकारा ने इस्लामाबाद का समर्थन किया है,यह कार्रवाई नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु द्वारा यह कहे जाने के कुछ ही समय बाद की गई कि भारत में कंपनी के परिचालन पर निर्णय 'राष्ट्र के हित में' (In The Interest of The Nation) लिया जाएगा।

Turkish Firm Celebi Aviation

Celebi एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया का सिक्योरिटी क्लीयरेंस कैंसिल

नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा, 'हम राष्ट्र के हित में निर्णय लेंगे। यह सुरक्षा का पहलू है। हम सुरक्षा एजेंसियों से भी बात कर रहे हैं।' एक आदेश में, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने कहा कि उसने सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के लिए सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी है, जो तुर्की स्थित Celebi का हिस्सा है।

End of Feed