औरंगाबाद बना छत्रपति संभाजीनगर, उस्मानाबाद कहलाएगा धाराशिव, मोदी सरकार ने बदले नामों पर लगाई मुहर

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 24, 2023, 11:23 PM IST

मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के दो शहरों के नाम बदलने की मंजूरी दे दी। औरंगाबाद (Aurangabad) शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) और उस्मानाबाद (Osmanabad) शहर का नाम बदलकर धाराशिव (Dharashiv) किया गया।

मुंबई: मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद (Aurangabad) शहर का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar) और उस्मानाबाद (Osmanabad) शहर का नाम बदलकर धाराशिव (Dharashiv) करने की मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ट्विटर पर इस खबर को शेयर किया। औरंगाबाद का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया था जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।

Narendra Modi, Eknath Shinde-pti

मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के दो शहरों के नाम बदलने पर लगाई मुहर

योद्धा किंग छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी, अपने पिता द्वारा स्थापित मराठा राज्य के दूसरे शासक थे। संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर मृत्युदंड दिया गया था। उस्मानाबाद के पास एक गुफा परिसर का नाम धाराशिव है। कुछ विद्वानों के अनुसार 8 वीं शताब्दी का है। हिंदू दक्षिणपंथी संगठन लंबे समय से दोनों शहरों का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। फडणवीस ने गृह मंत्रालय से राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव को 24 फरवरी के दो लेटर ट्वीट किए।

End of Feed