'महिलाओं के खिलाफ अपराध अब ज्यादा हिंसक और बर्बर हो रहे हैं', प्रियंका गांधी ने उठाया महिला सुरक्षा का सवाल

प्रियंका गांधी ने वायनाड में कहा कि अगर हम अपनी सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बात करने का कोई औचित्य नहीं है।

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते और गंभीर होते अपराधों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से सवाल पूछा है। अपने वायनाड दौरे के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए प्रियंका गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध न केवल बढ़ रहे हैं, बल्कि अब वे पहले से कहीं अधिक हिंसक और बर्बर रूप ले चुके हैं।

Priyanka vadra

उन्होंने कहा, अगर हम अपनी सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में बात करने का कोई औचित्य नहीं है। चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें, सभी को इस बात पर गंभीरता से विचार करना होगा कि महिलाएं सड़कों पर खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें। वायनाड में अपनी योजनाओं के बारे में बताते हुए, कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह एक लंबी यात्रा है, इसलिए वह अधिक से अधिक लोगों से मिलना चाहती हैं और उनकी समस्याओं को गहराई से समझना चाहती हैं ताकि वह उचित कार्रवाई कर सकें।

End of Feed