Atiq Ahmed Shot Dead: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों ने मौका-ए-वारदात पर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। फिलहाल तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं, जिनकी पहचान अरुण मौर्या, लवलेश तिवारी और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
अतीक व अशरफ की हत्या
इस बीच हत्या के एक आरोपी लवलेश के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनका बेटा वहां कैसे पहुंच गया। बताया कि लवलेश नशे का आदी था, जिसके चलते परिवार का कोई सदस्य लवलेश से मतलब नहीं रखता था।
#WATCH | UP: ...We have no information about how he reached there and we didn't mean anything to him...He is a drug… t.co/QG61VZDWz7
— ANI (@ANI) Apr 16, 2023
लवलेश के पिता ने क्या बताया
अतीक अहमद पर गोली चलाने वाले लवलेश के पिता ने बताया कि हमें घटना के बारे में टीवी से पता चला, जो भी हुआ उससे हमारे परिवार का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने बताया, हमें यह भी नहीं पता यह प्रयागराज में कब से है। घर में उसे किसी चीज से मतलब नहीं था। घर सिर्फ नहाने आता था।
वह सात-आठ दिन पहले घर आया था। सालों से हमारी बोलचाल बंद है। एक मारपीट का मुकदमा उस पर चल रहा है, उसमें वह जेल भी गया था।
