अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से वापस यूपी लाने के लिए यूपी पुलिस गुजरात पहुंच चुकी है
Akhilesh Yadav on Atiq Ahmed: अतीक अहमद ( Atiq Ahmed) के यूपी लाने के मामले पर जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को बता दिया होगा कि गाड़ी पलट जाएगी तभी उनके मंत्री ऐसे अनाप शनाप बयान दे रहे हैं, ऐसा कहकर उन्होंने अतीक अहमद को गुजरात के साबरमती जेल से प्रयागराज लाए जाने के मसले पर आ रही प्रतिक्रियाओं पर तंज कसा है।
अखिलेश ने अतीक अहमद की गाड़ी पलटने के मुद्दे पर कहा कि इस प्रकार का कोई प्रयास हमेशा रिकॉर्ड में रहता है, गूगल मैप और लोकेशन के जरिए गाड़ी पलटने की घटना के बारे में डाटा हासिल किया जा सकता है।
उमेशपाल हत्याकांड की जांच कर रही यूपी पुलिस रविवार को गुजरात के साबरमती जेल पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यहां जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा, जहां उससे उमेश पाल केस के सिलसिले में पूछताछ होगी। बता दें, इस मामले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ दोनों आरोपी हैं अशरफ इन दिनों बरेली जेल में बंद है।
यूपी पुलिस गुजरात के साबरमती जेल पहुंच गई
उमेशपाल हत्याकांड की जांच कर रही यूपी पुलिस रविवार को गुजरात के साबरमती जेल पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि यहां जेल में बंद माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज लाया जाएगा, जहां उससे उमेश पाल केस के सिलसिले में पूछताछ होगी। बता दें, इस मामले में अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ दोनों आरोपी हैं अशरफ इन दिनों बरेली जेल में बंद है।
उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट की सुनवाई पूरी
जानकारी के मुताबिक, उमेश पाल अपहरण मामले में कोर्ट की सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस मामले में फैसला आना है। इसी सिलसिले में अतीक और अशरफ को कोर्ट में पेश किया जाना है। दूसरी तरफ, उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में भी अतीक को गिरफ्तार किया जा सकता है। ट्रांसफर वारंट पर अतीक को उत्तर प्रदेश लाने की चर्चा है।
अतीक अहमद को 2019 में साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया
माफिया अतीक अहमद को जून 2019 में गुजरात की साबरमती जेल में शिफ्ट किया गया था। उस पर व्यवसायी मोहित जायसवाल के अपहरण और हमले की साजिश रचने का आरोप था। इसके अलावा भी अतीक पर हत्या, अपहरण जैसे कई मामले दर्ज हैं। बता दें, बीते शुक्रवार को पुलिस की ओर से गुजरात की जेलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।
24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी
बता दें, बीते महीने 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल को उसके घर के बाहर बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके कई वीडियो भी सामने आए थे। इस मामले में अतीक अहमद का बेटा असद और शार्प शूटर पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मामले में पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं।
