ET NOW GBS 2026: '21वीं सदी में बदलाव का नेतृत्व करेगा भारत'; फडणवीस ने साझा किया डिसरप्शन से ट्रांसफॉर्मेशन तक का विजन

ET NOW Global Business Summit 2026 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत अब छोटे सुधारों से आगे बढ़कर संरचनात्मक बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में सवाल बदलाव का नहीं, बल्कि उसके नेतृत्व का है। फडणवीस ने 2030 तक महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी साझा किया।

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ET NOW Global Business Summit 2026 के पहले दिन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत की बदलती आर्थिक दिशा और वैश्विक भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब क्रमिक (इन्क्रिमेंटल) सुधारों के दौर से निकलकर संरचनात्मक परिवर्तन (Structural Transformation) के चरण में प्रवेश कर चुका है।

ET NOW GBS 2026 में देवेंद्र फडणवीस।

ET NOW GBS 2026 में देवेंद्र फडणवीस।

मुख्यमंत्री ने अपने विशेष संबोधन में कहा कि हम ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां बदलाव लगातार हो रहा है। 20वीं सदी की पहचान बड़े उद्योग, भौतिक पूंजी और मैन्युफैक्चरिंग ताकत से थी, लेकिन 21वीं सदी में सवाल यह नहीं है कि डिसरप्शन होगा या नहीं, बल्कि असली सवाल यह है कि उसका नेतृत्व कौन करेगा? उन्होंने कहा कि आज भारत केवल बदलाव का हिस्सा नहीं है, बल्कि खुद बदलाव को आकार दे रहा है। फडणवीस ने जोर देते हुए कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था में प्रतिस्पर्धा केवल देशों के बीच नहीं, बल्कि राज्य स्तर की अर्थव्यवस्थाओं के बीच हो रही है।

End of Feed