असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

ASDMA Assam Flood Bulletin: असम में बाढ़ का कहर जारी। मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हुई, 5 जिलों के 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित। चराएदेव, शिवसागर और जोरहाट में स्थिति गंभीर।

Assam Flood Death Toll 68: असम में बाढ़ की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के बावजूद जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान चराएदेव जिले में पानी में डूबने से दो और लोगों की जान चली गई, जिसके बाद इस साल बाढ़ से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 68 हो गई है।

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के 5 जिलों में 5,24,700 से अधिक लोग अभी भी जलभराव की चपेट में हैं और जीवन-यापन के संकट से जूझ रहे हैं।

End of Feed