असम में भीषण बाढ़ का कहर, मौतों का आंकड़ा 80 तक पहुंचा, सीएम ने की 6 महीने की ऋण स्थगन की घोषणा

Himanta Biswa Sarma Relief Package: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि राज्य के चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए ऋण भुगतान पर 6 महीने के मोरेटोरियम (स्थगन) की मंजूरी दी गई है।

Assam Flood Loan Moratorium: असम में तबाही मचा रही बाढ़ के बीच राज्य सरकार ने प्रभावित नागरिकों को आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत दी है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की कि राज्य के चार सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों के बाढ़ पीड़ितों के लिए ऋण भुगतान पर 6 महीने के मोरेटोरियम (स्थगन) की मंजूरी दी गई है। यह निर्णय राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की एक विशेष बैठक में लिया गया, जिसमें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड (NABARD) और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कई वाणिज्यिक बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

असम में भीषण बाढ़ का कहर, मौतों का आंकड़ा 80 तक पहुंचा, सीएम ने की 6 महीने की ऋण स्थगन की घोषणा

असम में भीषण बाढ़ का कहर, मौतों का आंकड़ा 80 तक पहुंचा, सीएम ने की 6 महीने की ऋण स्थगन की घोषणा

किन जिलों को मिलेगा लोन मोरेटोरियम का लाभ?

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह राहत व्यवस्था केवल उन्हीं नागरिकों पर लागू होगी जो बाढ़ से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं।

End of Feed