Assam Anti Polygamy Bill: असम में बहुविवाह पर रोक, विधानसभा से पास हुआ बिल; जानिए कानून तोड़ने पर क्या होगा?

असम विधानसभा ने मंगलवार को Assam Prohibition of Polygamy Bill, 2025 को पारित कर दिया। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में बहुविवाह (Polygamy) की प्रथा को प्रतिबंधित करना और इसे पूरी तरह समाप्त करना है। यह कदम राज्य में समान नागरिक अधिकार सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में सरकार के बड़े सामाजिक सुधार प्रयास का हिस्सा माना जा रहा है।

Assam Anti Polygamy Bill: असम विधानसभा ने मंगलवार को Assam Prohibition of Polygamy Bill, 2025 (बहुविवाह प्रतिबंध विधेयक) को पारित कर दिया। इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में बहुविवाह (Polygamy) की प्रथा को प्रतिबंधित करना और इसे पूरी तरह समाप्त करना है।

assam news

असम विधानसभा में बहुविवाह ुप्रतिबंध बिल पास।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

राज्य में एक से अधिक विवाह वाली प्रथा पर लगेगी रोक

बिल में कहा गया है कि असम में किसी भी प्रकार की बहुविवाह या एक से अधिक विवाह करने की प्रचलित प्रथाओं पर रोक लगाई जाएगी और इससे जुड़े सभी मामलों को कानूनी रूप से अमान्य माना जाएगा। विधेयक उन विषयों को भी कवर करता है जो बहुविवाह निषेध से संबंधित और उससे जुड़े हुए हैं।

End of Feed