Defence Expo 2022: दुनिया के सामने भारत की ताकत का नमूना, स्वदेशी हथियारों की रहेगी धूम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 05:36 PM IST

Defence Expo 2022 पहले मार्च में होना था। हालांकि तब प्रतिभागियों के सामने आने वाली लॉजिस्टिक चुनौतियों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद अगस्त में नई तारीखों की घोषणा की गई थी। यह प्रदर्शनी भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) के दूसरे संस्करण की भी मेजबानी करेगी, जिसमें 53 अफ्रीकी देशों को आमंत्रित किया गया है।

Defence Expo 2022: गुजरात के गांधीनगर में बुधवार से डिफेंस एक्सपो के 12वें संस्करण की शुरूआत हो गई है। पीएम मोदी ने इस का उद्घाटन किया है। हथियारों की यह प्रदर्शनी एशिया का सबसे बड़ा डिफेंस एक्सपो है। इस एक्सपो में भारत के स्वदेशी हथियारों की धूम मची हुई है, जो विदेशी ग्राहकों को अपनी ओर ध्यान आकर्षित कर रही है।

पांच दिनों तक चलेगा डिफेंस एक्सपो

यह डिफेंस एक्सपो पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान 400 से अधिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर साइन किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, दस राज्य भी निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए अपनी नीतियां लेकर इस एक्सपो में आए हैं। पीएम ने इसका उद्घाटन करते हुए कहा- "हमारे देश में डिफेंस एक्स्पो पहले भी होते रहे हैं, लेकिन इस बार का डिफेंस एक्स्पो अभूतपूर्व है। एक नई शुरुआत का प्रतीक भी है। ये देश का ऐसा पहला डिफेंस एक्स्पो है जिसमें केवल भारतीय कंपनियां ही भाग ले रही हैं, केवल मेड इन इंडिया रक्षा उपकरण ही हैं।"

End of Feed