रेलवे स्टेशन के साथ अब शहर का भी होगा कायाकल्प, जानें पीएम मोदी का पूरा प्लान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2023, 07:43 PM IST

PM Modi Plan For Railway: देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्लान तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त, 2023 (रविवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसकी आधारशिला रखेंगे। इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरा प्लान बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का रेलवे को लेकर एक नया विजन है।

Indian Railway News: 6 अगस्त, 2023 (रविवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने इसकी जानकारी साझा की। साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस आधारशिला से जुड़ी अहम बाते साझा की है। बता दें, अब तक का सबसे बड़ा शिलान्यास अभ्यास होगा, जिसे एक बार किया गया हो।

Indian Railway

508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्लान तैयार।

हो चुकी है स्टेशन की मास्टर प्लानिंग

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है, 'पीएम नरेंद्र मोदी रेलवे को लेकर काफी फोकस हैं। वह कल वर्चुअल तरीके से देश भर में फैले 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। स्टेशन की मास्टर प्लानिंग हो चुकी है। मकसद है यात्रियों के लिए शहरी स्थान बनाना।'

End of Feed