वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तारीख नजदीक, असदुद्दीन ओवैसी ने बढ़ाने की मांग की

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक आने के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में समयसीमा बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। ओवैसी की याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता वक्फ अधिनियम पर रोक से जुड़े फैसले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने में करीब पांच महीने की देरी हुई।

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समयसीमा नजदीक आने के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में समयसीमा बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है।

owaisi news (1)

ओवैसी ने की वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समयसीमा बढ़ाने की मांग।(फोटो सोर्स: पीटीआई)

ओवैसी की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता वक्फ अधिनियम के लागू होने पर रोक से जुले फैसले का इंतजार कर रहे थे। लेकिन इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने में पांच महीने की देरी हुई, जिसके चलते अब आवेदन दाखिल करने के लिए बहुत कम समय बचा है।

End of Feed