'पेट्रोल की कीमत 102 से घटाकर 82 रुपये...', केजरीवाल बोले- कच्चे तेल की कीमत घटी, ईंधन की कीमतें भी घटाएं

Crude Oil Prices: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को ''अनुचित मुनाफा'' कमाने का मौका दे रही है और ईंधन की कीमतों में कमी की जानी चाहिए।

Crude Oil Prices: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को ''अनुचित मुनाफा'' कमाने का मौका दे रही है और ईंधन की कीमतों में कमी की जानी चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि सरकार को पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर करनी चाहिए।

Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (फोटो साभार: @ArvindKejriwal)

'पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करें सरकार'

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की प्रति बैरल कीमत घटी है, लेकिन भारत में इस वर्ष मई से पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मेरी मांग है कि पेट्रोल का दाम घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर किया जाए और डीजल की कीमत भी कम की जाए।'' उन्होंने कहा कि यदि पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटाई जाती हैं तो महंगाई भी कम होगी।

End of Feed