अरविंद केजरीवाल नवरात्रि के दौरान खाली करेंगे सीएम आवास, आप ने नए घर की तलाश की और तेज

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान आधिकारिक फ्लैगस्टाफ रोड आवास खाली कर देंगे।

Arvind Kejriwal to soon vacate CM residence: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास जल्द ही खाली कर देंगे। वह अपने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के समीप एक नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से कर रहे हैं। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान आधिकारिक फ्लैगस्टाफ रोड आवास खाली कर देंगे। नवरात्रि का उत्सव अक्टूबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रहा है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

नए आवास के लिए तलाश तेज

आम आदमी पार्टी ने एक बयान में कहा, अरविंद केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली कर देंगे और उनके नए आवास के लिए तलाश तेज कर दी गयी हैं। केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के समीप घर तलाश रहे हैं क्योंकि वह वहां के लोगों से जुड़े रहना चाहते हैं। पार्टी ने बताया कि आप विधायकों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले आम लोग भी उन्हें आवास की पेशकश दे रहे हैं।

End of Feed