दिल्ली में किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी आम आदमी पार्टी, विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी।

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। राष्ट्रीय स्तर पर उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी। बता दें, इससे पहले कांग्रेस पार्टी भी दिल्ली में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में इंडिया गठबंधन में शामिल दोनों पार्टियों के बीच यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार से कड़े सवाल किए। उन्होंने शनिवार को पद यात्रा के दौरान उनपर तरल पदार्थ फेंके जाने के मामले में केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं और केंद्र से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने कहा, मुझ पर फेंका गया तरल पदार्थ हानिरहित था, लेकिन यह हानिकारक हो सकता था।

End of Feed