"सही कार्रवाई हुई तो सरकार भी गिर सकती है", राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर सवाल उठाते हुए मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Arvind Kejriwal: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि है कि, " राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी FIR दर्ज नहीं हुई।

Arvind Kejriwal on Ram Mandir Donation Controversy

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर फिर गरमाई सियासत (फोटो- PTI)

करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी

केजरीवाल ने अपने एक्स (पूर्व ट्वीटर) पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बोला कि, "सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी है।

End of Feed