Arvind Kejriwal : मातोश्री में उद्धव से मिले केजरीवाल, केंद्र के अध्यादेश पर समर्थन मांगा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 24, 2023, 05:51 PM IST

Arvind Kejriwal News : उद्धव ठाकरे से मुलाकात के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उद्धव शिवसेना गुट का समर्थन मांगा। रिपोर्टों के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन दिया और कहा कि उनकी पार्टी संसद में इस अध्यादेश का विरोध करेगी।

Arvind Kejriwal : केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन पाने में जुटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को मातोश्री पहुंचे और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अधिकारियों के ट्रांसफर एवं पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उद्धव शिवसेना गुट का समर्थन मांगा। रिपोर्टों के मुताबिक उद्धव ठाकरे ने आम आदमी पार्टी (AAP) को अपना समर्थन दिया और कहा कि उनकी पार्टी संसद में इस अध्यादेश का विरोध करेगी।

Arvind Kejriwal and Uddhav Thackeray

केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी दलों का समर्थन जुटा रहे हैं केजरीवाल।

उद्धव गुट के साथ हमारा रिश्ता लंबा चलेगा-केजरीवाल

उद्धव से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा, 'उद्धव ने हम लोगों के साथ घर के सदस्यों जैसा बर्ताव किया। हम भी रिश्तों में विश्वास करते हैं। हमारा यह संबंध जीवन भर चलेगा।' केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी भी थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'हमारे सभी अधिकार 2015 में ले लिए गए। बीते आठ सालों से हम सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।'

End of Feed