'गलत कदम मत उठाइए'... NEET छात्रों के लिए केजरीवाल का संदेश

अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों में बढ़ते तनाव और आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने वीडियो संदेश के जरिए छात्रों से कोई गलत कदम न उठाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से अपनी भावनाएं और सुझाव साझा करने को कहा।

NEET-UG 2026 परीक्षा कैंसिल होने के बाद देशभर में छात्रों के बीच तनाव और नाराजगी का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश के जरिए छात्रों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने के बाद कई बच्चे डिप्रेशन और तनाव में हैं, लेकिन कोई भी छात्र गलत कदम न उठाए। उन्होंने छात्रों से यह भी कहा कि वे अपनी भावनाएं और सुझाव उनके साथ शेयर करें।

Arvind Kejriwal

NEET परीक्षा रद्द होने पर बोले केजरीवाल

मैं भी एग्जाम के स्ट्रेस से गुजरा हूं - केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने X पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें देशभर से छात्रों के लगातार कॉल और मैसेज मिल रहे हैं। कई बच्चे परीक्षा रद्द होने के कारण डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि गोवा, सीकर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से छात्रों की आत्महत्या की खबरें भी सामने आई हैं। वीडियो संदेश में केजरीवाल ने कहा, “मैं सभी बच्चों से कहना चाहता हूं कि इतना बड़ा कदम मत उठाइए। मैं आपकी परेशानी और तनाव को समझ सकता हूं। मैंने भी आईआईटी और यूपीएससी की परीक्षाएं दी हैं। परीक्षा की तैयारी और उसका दबाव कैसा होता है, यह मैं जानता हूं।” उन्होंने कहा कि आत्महत्या या तनाव समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि सभी को मिलकर इसका रास्ता निकालना होगा।

End of Feed