दिल्ली में भी टूट गया INDIA गठबंधन! केजरीवाल बोले- सातों सीटें 'AAP' को देंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 05:19 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: अरविंद केजरीवाल ने कहा, छोटी सी पार्टी ने 10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बना ली। गुजरात और गोवा में विधायक बन गए। भाजपा को डर है कि आप इसी तरह आगे बढ़ती रही तो एक दिन केंद्र में सरकार न बन जाए।

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को एक और झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह राजधानी दिल्ली में भी सभी सातों लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी को देंगे। इससे पहले कांग्रेस और आप ने पंजाब में अलग-अगल लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। केजरीवाल के इस ताजा बयान ने सियासी हलचल को फिर से बढ़ा दिया है। कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने रविवार को पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्यपाल मिलकर आप के काम रोक रहे हैं। ये काम नहीं करने देते हैं, हर काम रोकने की कोशिश करते हैं। इन्होंने आठ हजार करोड़ से ज्यादा पैसा पंजाब सरकार का रोक रखा है। सोचिए, यह आ जाता तो कितनी सड़कें, कितने अस्पताल बन जाते और कितने काम हो जाते। इनको डर है कि इतने काम कर दिए तो आम आदमी पार्टी को कोई हिला नहीं पाएगा।

End of Feed