Himachal Pradesh Earthquake: हिमाचल प्रदेश के चंबा में रविवार को भूकंप के जोरदार झटके लगे। भूकंप के इन झटकों से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। धरती कुल पल के लिए हिली और फिर स्थिर हो गई।
3.1 की तीव्रता
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) ने शनिवार को कहा कि दोपहर करीब 1:15 बजे हिमाचल प्रदेश के चंबा में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। NCS ने ट्वीट कर कहा- भूकंप की तीव्रता- 3.1, 13-01-2024 को 13:16:25 IST पर आया, गहराई: 9 किमी, स्थान: चंबा, हिमाचल प्रदेश।"
आ चुके हैं कई शहरों में भूकंप
हाल के दिनों में भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके लग चुके हैं। 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भी भूकंप के झटके लगे थे। 5 फरवरी को कश्मीर में और उससे पहले दिल्ली और गुजरात में भूकंप के झटके लग चुके हैं।
