Winner list of Bengal Chunav: टीएमसी की प्रचंड जीत, यहां देखें विजेता उम्मीदवारों की पूरी सूची

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2021, 09:39 AM IST

West Bengal Election Result 2021 : इस चुनाव में टीएमसी को 47.93 फीसदी, भाजपा को 38.14 प्रतिशत, कांग्रेस को 2.94 प्रतिशत, माकपा को 4.72 फीसदी, भाकपा को 0.20 प्रतिशत, एआईएमआईएम को 0.02 फीसदी वोट मिला है।

Winner list of Bengal Chunav: टीएमसी की प्रचंड जीत, यहां देखें विजेता उम्मीदवारों की पूरी सूची
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 292 सीटों के लिए रविवार को मतगणना हुई। बंगाल चुनाव में इस बार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रचंड जीत हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक टीएमसी अब तक 210 सीटें जीत चुकी है जबकि तीन सीटों पर वह आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खाते में 77 सीटें गई हैं। एक सीट पर निर्दलीय जीता है जबकि राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। बंगाल के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस पार्टी को एक भी सीटें नहीं मिली हैं। 

नंदीग्राम सीट पर हुआ सबसे बड़ा उलटफेर
कभी लेफ्ट का गढ़ रहे बंगाल में वामदलों का हाथ इस बार खाली रहा है। 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर नंदीग्राम सीट पर हुआ है। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जा का मुकाबला टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी से था। अधिकारी ने कड़े एवं रोमांचक मुकाबले में करीब 2000 वोटों से ममता बनर्जी को शिकस्त दी। 

बंगाल चुनाव में विजेताओं की सूची देखने के लिए CLICK करें 

इस चुनाव में टीएमसी को 47.93 फीसदी, भाजपा को 38.14 प्रतिशत, कांग्रेस को 2.94 प्रतिशत, माकपा को 4.72 फीसदी, भाकपा को 0.20 प्रतिशत, एआईएमआईएम को 0.02 फीसदी, बसपा को 0.39 प्रतिशत और एआईएफबी को 0.52 प्रतिशत वोट मिला है। भाजपा ने दावा किया था कि वह इस चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी लेकिन उसे महज 77 सीटों से संतोष करना पड़ा। भाजपा की इस हार पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसे नतीजे क्यों आए पार्टी इस पर मंथन करेगी। 

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दी बधाई
बंगाल में प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी। पीएम मोदी ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, ‘पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। कोविड-19 के खिलाफ विजय हासिल करने और लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग जारी रहेगा।’ वहीं, ममता ने इस जीत को बंगाल और जनता की जीत बताया है। ममता सोमवार शाम राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात करने वाली हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!