प्रधानमंत्री ने कोविड-19 टीका लेने के लिए आगे आने पर देशवासियों की सराहना की, कहा- 200 करोड़ खुराक लेकर हमने दुनिया को चौंकाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 11:01 AM IST

PM Narendra Modi On Corona Vaccine: पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी। उस समय हमारे देश के लोगों ने 200 करोड़ खुराक लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया।

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 टीका लेने के लिए आगे आने पर देशवासियों की सराहना की, कहा- 200 करोड़ खुराक लेकर हमने दुनिया को चौंकाया

PM Narendra Modi On Corona Vaccine: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में साथ आने के लिए देश के नागरिकों की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि भारत ने समयबद्ध तरीके से लोगों को कोविड टीके की 200 करोड़ खुराक देने का रिकॉर्ड बनाया है, जो किसी अन्य देश के लिए संभव नहीं हो सका। लाल किले की प्राचीर से 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति प्रेम को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

राष्ट्र के प्रति प्रेम को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी- पीएम मोदी

200 करोड़ खुराक लेकर हमने दुनिया को चौंकाया- पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई साझी जागरूकता का एक और उदाहरण है, जिसके लिए नागरिक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 साझी जागरूकता का एक और उदाहरण है, जिसके लिए हमारे नागरिक साथ आए। डॉक्टरों को शोध के लिए समर्थन देने से लेकर सुदूर क्षेत्रों तक टीका पहुंचाने में हम साथ खड़े रहे। देश के नागरिक कोरोना योद्धाओं के साथ खड़े रहे और थाली बजाने एवं दिया, लाइट जलाने जैसे कदमों से इसे प्रदर्शित भी किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के कालखंड में दुनिया वैक्सीन लेने या न लेने की उलझन में जी रही थी। उस समय हमारे देश के लोगों ने 200 करोड़ खुराक लेकर दुनिया को चौंका देने वाला काम करके दिखाया। प्रधानमंत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि कोविड टीके की खुराक लगाने के कार्य ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि भारत ने समयबद्ध तरीके से लोगों को 200 करोड़ खुराक देने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसी किसी दूसरे देश ने किया?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग