'न्यू इंडिया' के लिए PM नरेंद्र मोदी का 'ब्लू प्रिंट', बापू से सावरकर तक का जिक्र कर लाल किला से लिए ये संकल्प, जानें- क्या है 'पंचप्रण'?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2022, 09:13 AM IST

76th Independence Day: 15 अगस्त, 2022 को उन्होंने लाल किला की प्रचीर से कहा- आने वाले 25 साल के लिए हमें उन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। 2047 जब आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दीवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा।

'न्यू इंडिया' के लिए PM नरेंद्र मोदी का 'ब्लू प्रिंट', बापू से सावरकर तक का जिक्र कर लाल किला से लिए ये संकल्प, जानें- क्या है 'पंचप्रण'?

76th Independence Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत (New India) के लिए सोमवार (15 अगस्त, 2022) को लाल किला की प्राचीर से आने वाले 25 साल के लिए ब्लू प्रिंट बताया। 82 मिनट की स्पीच में उन्होंने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू से लेकर वीडी सावरकर का जिक्र करते हुए कार्यक्रम स्थल से पांच बड़े संकल्प लिए। साथ ही देशवासियों से भी इनका पालन करने के लिए अपील की। आइए, जानते हैं किया हैं ये पांच प्रणः 

आने वाले 25 साल के लिए पंच-प्रणः

  • विकसित भारत का संकल्प
  • गुलामी की सोच से मुक्ति
  • विरासत पर गर्व होना चाहिए
  • एकता और एकजुटता (एक भारत, श्रेष्ठ भारत)
  • नागरिकों का कर्तव्य

पीएम ने कहा- इन प्रणों में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी बाहर नहीं हैं। आने वाले 25 साल के लिए हमें इन पंच प्राण पर अपनी शक्ति को केंद्रित करना होगा। साल 2047 में जब आज़ादी के 100 साल होंगे, आज़ादी के दीवानों के सारे सपने पूरे करने का जिम्मा उठाकर चलना होगा। सुनें, पीएम का पूरा संबोधनः

गांधी से सावरकर तक का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी के आंदोलन और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर सावरकर और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को याद किया और उन्हें नमन किया। लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम दिए संबोधन में उन्होंने इनके अलावा नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, अशफाक उल्ला खान, राम प्रसाद बिस्मिल, राजेंद्र प्रसाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दलाय उपाध्याय, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, बिरसा मुंडा, रानी लक्ष्मी बाई, बेगम हजरत महल समेत कई को नमन किया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा, हुमायूं कबीर के तीखे बोल

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग

UP में राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, तीसरा उम्मीदवार उतारेगी पार्टी, 10 सीटों पर मुकाबला दिलचस्प, 16 को वोटिंग